पत्नी ने पति पर लगाया लड़ाई-झगड़ा और मारपीट का आरोप, गिरफ्तार
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नंदपुर भटोली में पत्नी ने अपने पति पर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (52) निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति मजदूरी का काम किया करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है।
महिला ने अब तंग आकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना हरिपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने मामले की पुष्टि की है।
