Loading...

पधर-बल्ह मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, 4 वर्षीय बच्चा बुरी तरह जख्मी

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पधर-बल्ह सड़क मार्ग में बल्ह के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। घायल बच्चे का सिविल अस्पताल पधर में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रोपा गांव निवासी गोबिंद राम, उसका छोटा भाई धर्मपाल, मीना पत्नी धर्मपाल और चार वर्षीय बेटा रिहान पुत्र धर्मपाल अपनी कार में सवार होकर पधर आ रहे थे। इस दौरान पीएचसी बल्ह के ठीक उपर मोड़ पर कार ब्रेक न लगने से मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फुट नीचे लुढ़क गई।

घटना में चार वर्षीय रिहान जख्मी हो गया, जबकि अन्यों को आंशिक चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।