Loading...

पधर में इस दिन से शुरू होगा जिला स्तरीय किसान मेला…

PARUL • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय किसान मेला पधर 15 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय युवाओं और छात्रों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल महसूस किया जा रहा है कि विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारी व्यस्त दिनचर्या के कारण तनाव में रहते हैं। तनाव से मुक्त होने का सबसे अच्छा साधन खेल है।

इस बार जिला स्तरीय किसान मेला पधर में कर्मचारियों और उपमंडल पधर के प्रेस सदस्यों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें 18 से 35 वर्ष और 35 वर्ष से ऊपर सिंगल पुरुष श्रेणी के लिए 500 प्रवेश शुल्क रखा गया है और दूसरी कैटेगरी 18 से 35 वर्ष और 35 वर्ष से ऊपर डबल पुरुष श्रेणी के लिए 800 प्रवेश शुल्क रखा गया है।