Loading...

पधर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता हुई आयोजित

Ankita • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

प्रेस क्लब पधर और ऑफिसर इलेवन ने जीते एक-एक मैच

HNN/ मंडी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पधर उपमंडल के हरड़गलू खेल मैदान में प्रेस क्लब और आफिसर इलेवन के बीच मे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों टीमें एक एक मैच जीत कर बराबरी पर रही। प्रतियोगिता के पहले राउंड में खेले गए निर्धारित बारह ओवर के मैच में प्रेस क्लब पधर के कप्तान नवीन निश्चल शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसमें आफिसर इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 81रन बनाए।

जबाब में 82रन के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस क्लब पधर की टीम 80 रन पर आल आउट हो गई। वहीं दस ओवर के निर्धारित दूसरे मैच में प्रेस क्लब ने फिर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 173 रन का लक्ष्य ऑफिसर इलेवन की टीम को दिया। जिसमें आफिसर इलेवन की पूरी टीम नौ ओवर में 137 रन में ऑल आउट हो गई।

आफिसर इलेवन की ओर से कप्तान सुरजीत सिंह ठाकुर एसडीएम पधर, शिवम रत्न वन परिक्षेत्र अधिकारी उरला, राकेश पटियाल खंड विकास अधिकारी पधर, ग्रामीण राजस्व अधिकारी राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विकास ठाकुर, डॉ अंशुल, दिनेश कुमार, सन्नी, राजू ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

वहीं प्रेस क्लब पधर की टीम में नवीन निश्चल शर्मा, एपीआरओ कार्यलय से सुनील ठाकुर, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, प्रकार कुलदीप शर्मा, ललित ठाकुर, कृष्ण भोज, विक्रांत ठाकुर, सक्षम, अब्बू और रोहित ने भाग लिया। प्रेस क्लब की ओर से सुनील ठाकुर और विक्रांत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। दूसरे मैच में विक्रांत ने शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।

प्रेस क्लब के विक्रम ठाकुर मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से बड़चड़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाता इलेक्शन कमीशन की साइट पर जाकर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करें।

द्रंग निर्वाचन क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाताओं को घर द्वार पर मतदान करने के लिए विशेष सुविधा आयोग द्वारा की गई है। नव मतदाताओं ने सेल्फी लेकर उत्साह प्रतियोगता में भाग लिया।