पब्बर नदी से बरामद हुआ नर कंकाल
HNN/ शिमला
जुब्बल पुलिस थाना के तहत पंद्राणू के काष्ठा के समीप पब्बर नदी से एक नर कंकाल बरामद किया गया है। हालांकि, यह नर कंकाल किसका है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने नर कंकाल का पोस्टमार्टम करवा लिया है। जानकारी अनुसार, पब्बर नदी में किसी ने एक नर कंकाल पड़ा हुआ देखा।
जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान और जुब्बल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जुब्बल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नर कंकाल को कब्जे में लिया गया। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया, कंकाल तीन से चार माह पुराना लग रहा है। व्यक्ति की उम्र का अनुमानित 40 से 50 वर्ष के बीच हो सकती है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।