Loading...

परवाणू में चोरों ने 15 पेयजल मीटर किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 25 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के परवाणू में एक बार फिर पेयजल मीटर चोरों के निशाने पर हैं। परवाणू में पहले भी पेयजल मीटर चोरी हुए थे जिसमें एक युवक गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार देर रात चोरों ने सेक्टर 4 स्थित आईएचएसडीपी मकानों के ब्लॉक नंबर 5 में यहां रह रहे लोगों के 15 पेयजल मीटर चोरी कर लिए। इसका पता स्थानीय लोगों को सुबह लगा।

20 पेयजल मीटर लगे थे इसमें से पांच पेयजल मीटर सुरक्षित पाए गए और 15 मीटर मौके से उखाड़ लिए गए थे। स्थानीय निवासी पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को मीटर चोरी हुए है। इसकी रिपोर्ट यहां मकानों की देखभाल कर रहे ठेकेदार हरदीप सिंह बेदी को दी।

उन्होंने परवाणू पुलिस को चोरी की घटना की शिकायत बुधवार सुबह दर्ज करवाई। मौके पर परवाणू पुलिस ने पहुंचकर ठेकेदार द्वारा यहां लगवाए गए सीसीटीवी की जांच की और अपनी जांच आरंभ कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणय चौहान ने की है।