Loading...

पराली से भरे ट्रक में भड़की आग, अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पाया काबू

SAPNA THAKUR • 1 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा के मुख्य बाजार शाहपुर में एक ट्रक आग की भेंट चढ़ गया जिससे ट्रक मालिक को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि ट्रक में आग लगती देख चालक अपनी जान बचा कर ट्रक से नीचे उतरा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार, एक ट्रक पराली लोड कर भनाला से लपियाना की ओर जा रहा था कि शाहपुर मेन बाजार में पहुंचा तो पराली बिजली के तारों से टकरा गई, जिससे पराली ने आग पकड़ ली। यह देख चालक भी ट्रक से नीचे उतर गया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। शाहपुर थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है।