Loading...

परिणीता के डॉयरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, 68 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Ankita • 24 Mar 2023 • 1 Min Read

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का आज अहले सुबह 3.30 बजे निधन हो गया है। प्रदीप सरकार ने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर डायलेसिस पर थे। उनका पोटेशियम लेवल कम हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया मगर डायरेक्टर ने दम तोड़ दिया। परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी हिट फिल्मों के डॉयरेक्टर थे प्रदीप सरकार।

प्रदीप सरकार ने सैफ अली खान और विद्या बालन की फिल्म परिणीता से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्ममेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड फिल्ममेकर प्रदीप सरकार के निधन पर शोक जताया है। प्रतीप सरकार के दोस्त और मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी प्रदीप सरकार को श्रद्धांजलि दी है।