Loading...

परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण में छूटे परिवारों को 30 अप्रैल तक मिलेगा पंजीकरण का अंतिम अवसर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Apr 2025 • 1 Min Read

नगर निगम धर्मशाला ने जारी की जानकारी, वार्ड अनुसार नोडल अधिकारियों से संपर्क की अपील

धर्मशाला

सर्वेक्षण से वंचित परिवार अब भी करा सकते हैं पंजीकरण
धर्मशाला नगर निगम द्वारा परिवार रजिस्टर डाटा बेस तैयार करने हेतु करवाया गया सर्वेक्षण 30 सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना था। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन परिवारों का पंजीकरण किसी कारणवश इस सर्वेक्षण में नहीं हो पाया था, उन्हें 30 अप्रैल 2025 तक एक बार फिर से पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है।

वार्ड अनुसार दिए गए संपर्क नंबर
आयुक्त ने धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनका परिवार रजिस्टर में शामिल नहीं हुआ है, तो वे अविलंब पंजीकरण करवाएं।

  • वार्ड नंबर 1 से 10 के निवासी आकाश चौधरी (इंचार्ज) से 9805843438 पर संपर्क करें।
  • वार्ड नंबर 11 से 17 के निवासी अंकेश (इंचार्ज) से 7807318965 पर संपर्क करें।

समय रहते करवाएं पंजीकरण
नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपने परिवार का पंजीकरण करवा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।