लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में शिमला के दो विद्यार्थियों का चयन, प्रधानमंत्री के साथ इतने जनवरी को…

PRIYANKA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

27 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसमे शिमला के दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। दयानंद पब्लिक स्कूल के शौर्य वालिया और कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा सना धर्मा “परीक्षा पे चर्चा” में हिस्सा लेंगे। दोनों विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साहित है।

अधिक जानकरी देते हुए दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम ने बताया कि शौर्य का चयन “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के लिए हुआ है। 24 जनवरी को वह दिल्ली रवाना होंगे। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा सना धर्मा ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग (निबंध लेखन प्रतियोगिता) में भाग लिया था। शिक्षा विभाग की ओर से उनके चयनित होने की सूचना मिलने पर वे उत्साहित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]