HNN/ मंडी
केंद्रीय विद्यालय, मंडी में परीक्षा पे चर्चा-2023 से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता 23 जनवरी को आयोजित की जायेगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘‘एग्जाम वारियर्स’’ की परीक्षा मंत्रों पर आधारित विभिन्न प्रसंगों पर होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, मंडी के अलावा केंद्रीय विद्यालय संधोल, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, राज्य सरकार द्वारा संचालित जिला मंडी के दस तथा चार निजी विद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 100 प्रतिभागी भाग लेंगे तथा सभी प्रतिभागियों को पुस्तकों एवं प्रमाण पत्रों से पुरस्कृत किया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group