लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना ग्रांफू, बर्फ के बीच कर रहे मस्ती

Ankita | 23 मई 2024 at 2:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति

कोकसर के बाद अब पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। गर्मी की तपिश को दूर करने के लिए विभिन्न राज्यों से सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहले अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर पहुंचे, फिर यहां से स्नो प्वाइंट ग्रांफू में दस्तक दी। सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, जोरबिंग बॉल, एटीवी राइडिंग और याक की सवारी का आनंद लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रांफू में अभी बर्फ है, ऐसे में सैलानी यहां पर खूब मस्ती कर रहे हैं। ग्रांफू में सैलानियों का मेला लगा रहा। सैलानियों की भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]