Loading...

पर्यटकों को बुकिंग पर मिल रहा डिस्काउंट, विंटर सीजन में चमका पर्यटन कारोबार

SAPNA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

विंटर सीजन में देश के कोने-कोने से सैलानी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं जिससे पर्यटन कारोबार भी काफी अच्छा चला हुआ है। बड़ी बात तो यह है कि वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों का मेला लगा हुआ है। खास तौर पर हिल्स क्वीन शिमला इन दिनों पूरी तरह से सैलानियों से गुजार है।

उधर, एचपीटीडीसी के होटलों में 14 दिसंबर तक 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पर्यटकों को बुकिंग पर डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तेजी से होटलों की एडवांस बुकिंग हो रही है। खासतौर पर राजधानी शिमला के ट्रिपल एच और पीटरहॉफ होटल में सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है।

उधर, प्राइवेट होटल एसोसिएशन शिमला के प्रेजिडेंट एमके सेठ का कहना है कि विंटर सीजन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित देश के कोने-कोने से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों की आमद और ज्यादा बढ़ने की संभावना है जिससे पर्यटन कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा।