Loading...

पर्याप्त बारिश ना होने से फसलों पर छाए संकट के बादल, चिंता में डूबे किसान

Ankita • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल को सिंचाई योग्य पानी न मिलने से पहाड़ी क्षेत्र के किसान फिर एक बार चिंता में है। जिला में 2 दिन पहले बारिश होने के कारण मौसम साफ रहा जिससे लोगों को ठंड से राहत तो मिली परंतु किसानों का कहना है कि गेहूं की पैदावार के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई। बता दें कि यहां के किसानों के पास सिंचाई का कोई साधन नहीं है इसलिए किसानों को अपनी फसल के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

लेकिन बारिश समय पर ना होने के कारण किसानों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन में पर्याप्त नमी ना होने के कारण किसान ना ही गेहूं में खाद डाल सकते हैं ना ही खरपतवार नियंत्रण की दवाई का छिड़काव कर सकते है। पर्याप्त बारिश ना होने के कारण गेहूं की फसलें पीली पड़ चुकी है। किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को भरपूर सिंचाई की आवश्यकता होती है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल की बिजाई नहीं हो पाएगी और किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा।

उधर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने बताया कि जमीन में कम नमी होने के कारण ना ही फसल में किसी प्रकार की दवाई का छिड़काव करें और ना ही खाद डालें।