पवन कुमार को सर्व समिति से नियुक्त किया स्कूल प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-मंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशमीर तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कशमीर में संयुक्त स्कूल प्रबंधन समिति के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद कौशल ने की।
इस बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से पवन कुमार का नाम प्रस्तावित किया। सभी ने इसका समर्थन किया। उसके बाद पवन कुमार को स्कूल प्रबंधन समिति पद पर नियुक्त कर दिया गया।
जिसमें सरोज कुमारी,इंदु बाला, महेंद्र सिंह, ज्योति, राजकुमारी, रेखा देवी, प्रमिला देवी, कंचन, रेणुका, संतोष कुमार, शिव रूप, केसर सिंह,सीमा देवी, अजमत बीवी को सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से स्कूल के विकासात्मक कार्य में पूरा सहयोग करेंगे।