Loading...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने नाहन के युवक को किया गिरफ्तार, यह है पूरा मामला…..

Ankita • 16 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

देश प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लोगों को लगातार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के एक युवक को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान गौरव शर्मा निवासी छोटा चौक, नाहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद थाना में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है।

जिसकी जांच के बाद पश्चिम बंगाल से टीम नाहन शहर पहुंची। नाहन में कुछ दिन रुकने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी को मुर्शिदाबाद ले गई है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की एसटीएफ टीम कुछ दिन पहले नाहन पहुंची थी। जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने नाहन पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुर्शिदाबाद पुलिस थाना में दर्ज हुए मामले के बारे में बताया।

इसके बाद पश्चिम बंगाल की एसटीएफ टीम ने नाहन पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को हिरासत में लिया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।