पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में किया गया अयोग्य घोषित
भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया। अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।
भारतीय ओलंपिक संघ ने बाद में इसकी पुष्टि करते हुए विनेश की निजता का सम्मान करने के लिए कहा। आईओए ने कहा ,‘हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है।
पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया। बता दें मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।