पहले रास्ता रोककर की गाली-गलौज फिर मारपीट पर उतर आए आरोपी, एफआईआर
HNN/ मंडी
पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत व्यक्ति से गाली-गलौज करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना में 2 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 341, 323, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार निवासी गांव व डाकघर शाला तहसील चच्योट जिला मंडी ने बताया कि वह अपना काम कर घर जा रहा था। रास्ते में उसे गांव के मित्र चंद और गोविंद मिले जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान दोनों गाली-गलौज करने लगे। जब उसने दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।