Loading...

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई पिकअप, 32 वर्षीय युवक की मौत

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा की जटकरी पंचायत में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनिल कुमार निवासी गांव जटकरी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है साथ ही शव को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सोमवार सुबह पिकअप (HP-1404) में सवार होकर जटकरी जा रहा था।

इसी दौरान लांघा नामक स्थान पर पहुंचा तो पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में पिकअप आ गई जिसके चलते चालक ने भी नियंत्रण खो दिया और पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के भी परखच्चे उड़ गए। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चालक के शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है।