HNN/ सोलन
ग्रीष्मोत्सव- 2022 की आखरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार की धूम रही। आखिरी सांस्कृतिक संध्या एसी भारद्वाज, योगेश मुकुल और अनवर खान के नाम रही। स्टार नाइट में पहले योगेश मुकुल ने एक से बढ़कर एक पंजाबी और हिंदी गाने गाकर माहौल बना दिया। उन्होंने दिल का दरिया, हवाओं में रहे, कच्चे धागे, जरा सी दिल में दे जगह” जैसे बॉलीवुड के सुपरहिट गाने गाकर माहौल बना दिया।
इसके बाद स्टेज पर हिमाचल के जाने माने गायक एसी भारद्वाज पहुंचे और उन्होंने धमाल मचा दिया। उन्होंने देवा श्री गणेशा गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद उन्होंने जिंदगी एक सफर है सुहाना, देशों हिमाचल मारा, तेरा मेरा प्यार, दिल की कहानियां, ढोलकी बाजनी जैसे सुपरहिट गाने गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्टार नाइट में अगले गायक अनवर खान रहे। जिन्होंने अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया। वहीं ग्रीष्मोत्सव- 2022 में जहां स्टार नाइट ने सभी को अपनी और आकर्षित किया। तो वहीं कबड्डी देखने के लिए भी भारी भीड़ लगातार उमड़ती रही। एक से बढ़कर एक रोमांचक कबड्डी के मैच हुए। वहीं रविवार को हिम फ्रेंड्स क्लब और देवठी के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें हिम फ्रेंड्स क्लब की टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में ग्रीष्मोत्सव- 2022 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची। वहीं हिम फ्रेंड्स क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव- 2022 की आखरी सांस्कृतिक संध्या यादगार रही।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





