पांवटा में अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी और ट्रैक्टर, वसूला इतना जुर्माना…
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग दिन-रात काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन करने वालों पर माइनिंग ऑफिसर सिरमौर कुलभूषण शर्मा ने कार्यवाही करते हुए पांवटा साहिब के बाता नदी में छापेमारी की, जिसमें मौके पर एक जेसीबी और ट्रैक्टर का 55,000 का चालान काटा गया।
आपको बता दें कि अवैध खनन रोकने के लिए माइनिंग विभाग दिन रात अवैध खनन करने वालों पर छापेमारी करके भारी जुर्माना लगा रहा है।
वहीं माइनिंग ऑफिसर कुलभूषण शर्मा ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा, बाता नदी में अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55,000 का चालान किया गया है।