Loading...

पांवटा में गाड़ी से बरामद की  अवैध शराब की 56 पेटियां, आरोपी फरार

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 56 पेटियां बरामद की हैं। जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है। मामले में आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कुनाल निवासी कोलर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली कि पांवटा साहिब की तरफ से सतौन की तरफ एक गाड़ी में अवैध रूप से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस थाना राजबन की टीम ने सतौन के समीप गिरी पुल के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने पांवटा की ओर से आ रही गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक नाड्डी तरफ गाड़ी लेकर भाग गया।

जिसके बाद पुलिस की टीम ने गाड़ी का पीछा किया, तो आरोपी वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से शराब की 56 पेटियां बरामद हुई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।