Loading...

पांवटा में तीन आरोपियों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग से तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। वहीं 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-376डी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब में एक कंपनी में कार्यरत उक्त नाबालिग से एक आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी किशोरी से दुराचार किया। हालांकि मामला 2 सप्ताह पुराना है परंतु इसकी शिकायत पुलिस थाना में अब जाकर दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।