HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। इस दौरान एक स्विफ्ट कार सड़क के किनारे खड़ी हाइड्रा से टकरा गई जिस कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल से देहरादून भी रेफर किया गया परंतु यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
केशव चौहान पुत्र पूर्ण चन्द चौहान निवासी गाँव मकान न 113 शुभखेड़ा पावंटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस में इस बाबत बयान दर्ज करवाया है। उसने बताया कि देर रात करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन पुण्डीर के साथ गाडी मे बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहा था तो एक गाड़ी (HP85-5656) भूपपुर के पास पहुंची।
इस दौरान गाड़ी के आगे अचानक गाय आ गई जिस कारण चालक ने गाडी को रोड से बाहर की तरफ काट दिया और गाड़ी रोड से बाहर खडी हाइड्रा के टायर से टकरा गई। टायर में टकराने के बाद गाड़ी घुमकर उल्टी दिशा में हो गई तथा गाड़ी चालक खिडकी से बाहर गिर गया।
जिसके बाद दोनों ने गाड़ी के चालक कमल निवासी भटनोल को पावँटा अस्पताल लाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में देहरादून रेफर कर दिया परंतु युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

