Loading...

पांवटा में पहले युवक से की मारपीट फिर छीनी नकदी, आरोपी युवती मौके से फरार

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर एक युवक से मारपीट कर उससे नकदी छीने जाने का मामला सामने आया है। मोहम्मद हयात निवासी वार्ड नंबर 9 ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार सोमवार रात मोहम्मद हयात जब कंपनी से वापिस लौट रहा था तो एक युवती समेत 4 युवाओं ने उसका रास्ता रोक लिया।

इस दौरान आरोपियों ने मोहम्मद हयात से मारपीट करनी शुरू कर दी जिसके बाद 6 हजार रुपये भी छीन लिए। युवक ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपियों को दबोच लिया गया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई भी की। इस दौरान आरोपी युवती मौके से फरार हो गई।

जिसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी नवीन सैनी ने बताया कि आरोपियों सहित पीड़ित का मेडिकल करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा आरोपियों की पिटाई की गई है जिसके चलते उन्हें कुछ चोटे लगी हैं। बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।