Loading...

पांवटा में फिर पुलिस ने बहराल चेक पोस्ट पर वाहन से पकड़ी नकदी, डीएसपी बोले…

PRIYANKA THAKUR • 1 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस ने एक बार फिर चुनाव आचार संहिता के चलते भारी मात्रा में एक वाहन से नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते सिरमौर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।

बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहनों की पुलिस चेक पोस्ट पर तलाशी ले रही हैं। क्योंकि सिरमौर के साथ उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब की सीमाएं लगती है। ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी के चलते सोमवार देर शाम पुलिस ने बहराल चेक पोस्ट पर एक वाहन (HP 33 E 8181) से 5 लाख की नकदी जब्त की है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कैश को सीज कर लिया गया है।

इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने यहां से तकरीबन 15 लाख की नकदी बरामद की थी। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस बाहरी राज्य से प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस नकदी को इधर-उधर ले जाने के साथ-साथ अवैध शराब पर भी नजर जमाए हुए हैं।