Loading...

पांवटा में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक के चलते एसडीएम ने पकड़ने के दिए निर्देश..

SAPNA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इन दिनों बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने वन मंडल अधिकारियों और कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए निर्देशों में एसडीएम ने बंदरों को पकड़ने के लिए कहा गया है।

इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। इस टीम का मोबाइल नंबर 78075-00617 उपलब्ध करवाया है। बंदरों को पकड़ने वाली टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बंदरों को पकड़वाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि शहर तथा ग्रामवासियों को असुविधा का सामना न करना पडे़।

वहीँ, विवेक महाजन ने रेहड़ी-फड़ी लगाकर फल-सब्जियां व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों का सत्यापन करने के भी नगर परिषद और पुलिस को निर्देश जारी किए हैं।