Loading...

पांवटा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बरामद किया चिट्टा, 2 आरोपी गिरफ्तार

PARUL 12 Jan 2024 Edited 12 Jan 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस थाना माजरा की टीम ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में सवार दो व्यक्तियों से 6.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद महबूब (34) पुत्र सगीर अहमद निवासी गांव नौशेरा ततारपुर डाकघर रायपुर, तहसील बेहट जिला सहारनपुर और अमित कुमार (25) पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव किशनपुरा तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि माइली ढाबा मेलियों के सामने सड़क के दूसरी तरफ एक ट्रक (एचपी 17एच-1093) खड़ा है, जिसमें दो व्यक्ति बैठे हैं। जिनसे चिट्टा बरामद हो सकता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और उक्त ट्रक में मौजूद दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।