HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में चोरों ने एक सेवानिवृत शिक्षिका के घर में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान शातिर घर से एक मोबाइल फोन सहित हजारों की नकदी उड़ा ले गए। पुरूवाला पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला पुरूवाला थाना क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र के अंबोया गांव का है। यहाँ सेवानिवृत शिक्षिका मधु शर्मा के घर में शातिर घुस आये और उन्होंने 25000 रूपए की कीमत का मोबाइल फोन और 9000 रूपए की नकदी उड़ा ली। घर में हुई चोरी का पता जब शिक्षिका को चला तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि अलमारी में रखे उसके पर्स से पैसे और मोबाइल फ़ोन गायब था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group