Loading...

पांवटा में 13 लाख की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

PRIYANKA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में नवंबर 2022 में पूर्व सैनिक के साथ हुई ठगी मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, पुलिस ने आरोपी को आखिरकार हिरासत में ले लिया है। आरोपी की शिनाख्त संजय शर्मा पुत्र हिरदाराम निवासी गांव खदलाना तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्या था मामला
दरअसल, नवंबर-2022 को पुलिस थाने में नरेश कुमार सुपुत्र बनवारी लाल निवासी गांव किशन कोट तहसील पांवटा साहिब ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 2020 में सेना से रिटायर्ड है। सितंबर को उसके पास एक फोन आया, कॉलर व्यक्ति ने खुद को आईसीआईसीआई कॉ-ऑपरेटिव बैंक से बोल रहा था। उसने उससे कहा कि बैंक में पूर्व सैनिकों के लिए कुछ नौकरियां हैं।

इस समय बैंक की नाहन ब्रांच में सुपरवाइजर का पद खाली है, जिसके लिए हमने आपको फोन किया है। इसके बाद उसने कागजात और 4 हजार रूपये उससे मांगे। इसके बाद आरोपी द्वारा उसे एक लेटर भेजा, जिसमें 4000 रुपए सिक्योरिटी अमाउंट लिखा था तथा 12500 और मांगे गए। नरेश ने बताया कि उसने आरोपी को पैसे गूगल पे कर दिए। इसके बाद 12 हजार रूपये और भेजे।

फिर व्यक्ति ने 5783 रुपए और मांगे। इतना ही नही उसके बाद कभी हस्ताक्षर के नाम पर कभी स्टैंपिंग के नाम पर वह पैसे मांगने लगा। इस तरह आरोपी ने उससे कुल 13 लाख रुपए ले लिए, लेकिन जब नौकरी की बात आई तो वह फरार हो गया और उसने अपना नंबर बंद कर दिया।