Loading...

पांवटा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

SAPNA THAKUR 28 Nov 2022 Edited 28 Nov 1 min read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला निवासी 18 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज एक निजी कंपनी में ठेकेदार के पास काम करता था और बाता पुल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि परिजन युवक को कॉल कर रहे थे बावजूद इसके वह फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद परिजनों ने पांवटा में रहने वाले मनोज को कॉल किया और सूरत से बात करवाने को कहा।

मनोज ने सूरज के पड़ोसी तुषार को कमरे पर जाकर देखने को कहा। तुषार जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि सूरज कमरे में पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।