लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा व नाहन विकास खंडो में होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

Ankita | 31 जनवरी 2024 at 7:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब और नाहन विकास खंडो में 25 फरवरी 2024 को होने वाले पंचायत के उप-चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों के निर्धारण को अधिसूचित किया है।

उपायुक्त द्वारा निर्धारित मतदान केंद्रों में पांवटा साहिब विकासखंड के अंतर्गत पीपलीवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत किरतपुर भगवानपुर-01, वार्ड नंबर एक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, किरतपुर कमरा नंबर एक, किरतपुर भगवानपुर -2 के वार्ड नंबर 2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-3 के वार्ड नंबर 3 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भगवानपुर कमरा नंबर 1 में मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रकार किरतपुर भगवानपुर-4 के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-5 के वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर 3, पीपलीवाला-1 के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला पिपलीवाला कमरा नंबर 1, पीपलीवाला-2, के वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीपलीवाला, कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है।

इसी प्रकार जोहड़ों -1 में वार्ड नंबर 8 के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पिपली वाला कमरा नंबर दो, जोहड़ों – 2 के वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ो में कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार नाहन विकास खंड के तहत बर्मा पापड़ी पंचायत के कंडईवाला- 2 के वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला कमरा नंबर 1 में मतदान केंद्र स्थापित किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]