पांवटा-शिलाई एनएच पर लैंडस्लाइड, 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
HNN/ पांवटा
पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। भूस्खलन के कारण आए दिन यह एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो जाता है। नेशनल हाईवे पर आज फिर से वाहनों की रफ्तार थम गई जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर शुक्रवार सुबह अचानक ही लैंड स्लाइड का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी जिसके चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
बोहराड में हुए इस भूस्खलन के चलते वाहन चालकों को 3 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जिसके बाद मशीनरी को मौके पर तैनात किया गया और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो सका।