लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा साहिब-कालाअम्ब नैशनल हाईवे जल्द बनें फोरलेन : विशाल तोमर

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांवटा साहिब-कालाअम्ब नैशनल हाईवे-07 पर हो रहे लगातार हादसों को लेकर सड़क सुरक्षा क्लब के पूर्व अध्यक्ष विशाल तोमर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस खतरनाक हाईवे को जल्द फोरलेन में बदला जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

नाहन

हर दिन बन रहा हादसों का कारण, लेकिन प्रशासन चुप
सड़क सुरक्षा क्लब के पूर्व अध्यक्ष विशाल तोमर ने एक प्रेस बयान में कहा कि हाईवे-07 कभी विकास की पहचान था, लेकिन अब यह “मौत का रास्ता” बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

फोरलेन की बात साल भर से, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं
उन्होंने प्रशासन और विभागीय लापरवाही पर रोष जताया और कहा कि पिछले एक वर्ष से फोरलेन के केवल चर्चे हो रहे हैं, परंतु ज़मीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। इससे आमजन में नाराज़गी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

खजुरना पुल की खराब हालत भी बनी चिंता का विषय
विशाल तोमर ने नैशनल हाईवे का अहम हिस्सा खजुरना पुल, जो हाल ही में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, उसकी बदहाली पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह पुल सैकड़ों परिवारों की जीवन रेखा है और इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

तुरंत कार्रवाई की मांग, फोरलेन प्रोजेक्ट शीघ्र शुरू करने की अपील
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक फोरलेन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, हादसे रुकने वाले नहीं हैं। सरकार और प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और फोरलेन प्रोजेक्ट को शीघ्र आरंभ करना चाहिए, ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दुख न सहना पड़े।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]