Loading...

पांवटा साहिब में अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

Ankita • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। विभाग द्वारा मौके से दोनों ट्रैक्टर चालकों से 15,000 का जुर्माना भी वसूल लिया गया है। बता दें टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग राजबन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर घाट और बांगरन पुल के समीप अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने वहां दबिश दी।

इस दौरान वहां पर दो ट्रैक्टर नदी से रेत और बजरी ले जाते हुए पकड़े गए। इसके बाद विभाग ने मौके से दोनों ट्रैक्टरों से जुर्माना वसूला। मामले की पुष्टि जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने की है।