Loading...

पांवटा साहिब में डंडे से मौत के घाट उतारा कुत्ता, प्रवासी व्यक्ति पर केस दर्ज

Ankita 19 Jul 2024 Edited 19 Jul 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक कुत्ते को मौत के घाट उतारने का मामलाा सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मानिक शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कुत्ता पालतू था। शिकायत में बताया गया कि कुंजा मतरालियो में आस मोहम्मद निवासी रिडी, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) ने डंडे से पीटकर उसको मार दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।