Loading...

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1920 नशीले कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने 1920 नशीले कैप्सूल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान शफीउदीन निवासी गांव महमूद डाकघर रायपुर तहसील बेहट जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के पास नशीले कैप्सूल हो सकते है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लालढांग में शफीउदीन को शक के आधार पर जाँच के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1920 नशीले कैप्सूल बरामद किए। सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।