पांवटा साहिब में पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते हुए दबोचा आरोपी
नूरपुर में दिनदहाड़े चोरी : सैनिक के घर से नकदी और गहने चोरी
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की टीम ने एक कार्यवाही को अंजाम देने में सफलता हासिल की है। बता दें टीम ने मैनकाइंड चौक से आगे रोड पर एक व्यक्ति को सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते हुए धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम को गुप्त सूत्रों के आधार पर सुचना प्राप्त हुई कि विनोद कुमार, निवासी बद्रीपुर, पांवटा साहिब सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने विनोद के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित 2510 रुपए बरामद किए है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13ए-3-67 और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।