Loading...

पांवटा साहिब में प्रवासी व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita 20 Jul 2024 Edited 20 Jul 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान सुरजीत पुत्र हेमकरण गांव सिरदापुर, डाकघर रामपुर कोठी, तहसील गोला, जिला लखमीपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब उपमंडल की पातलियों ग्राम पंचायत के अंतर्गत जंगल में एक बरगद के पेड़ की मोटी टहनी से एक व्यक्ति रस्सी से लटका हुआ था। जब किसी ने उसको पेड़ से लटका हुए देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव पेड़ से उतार कर आगामी कार्यवाही शुरू की। सुरजीत के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि सुरजीत पांवटा साहिब के एक उद्योग में कार्यरत था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने घटना की पुष्टि की है।