Loading...

पांवटा साहिब में महिला की गलीसड़ी लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के बातामंडी में एक महिला की गलीसड़ी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान कर पाना मुश्किल है, क्योंकि शव बुरी हालत में था। पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं के परिवारों को बुलाकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को जंगल से बरामद किया गया है और ऐसा लगता है कि महिला की कई दिन पहले हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृतक महिला के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।