पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी और उनके लोगों ने करी धक्का-मुक्की
प्रत्याशी कभी भी और कितनी बार भी आ सकता है पोलिंग बूथ पर, फिर जंग को ऐतराज़ क्यों…
HNN / पांवटा साहिब
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र की गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग और भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के बीच हाथापाई और गाली-गलौज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी बहस बाजी करते नजर आ रहे हैं। बहस बाजी किस बात को लेकर हुई स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी एवं निर्वतमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के बार-बार पोलिंग बूथ पर जाने से दूसरे राजनीतिक दलों के समर्थक उखड़ गए। घटना शनिवार शाम 5:15 बजे के करीब है।
वहीं, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि मौके पर तहसीलदार को भेजा गया। वहीं डीएसपी भारी फोर्स लेकर मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर माहौल को शांत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी हार देख कर बौखला गए हैं और हिमाचल प्रदेश के सीनियर लीडर सुखराम चौधरी के साथ गाली गलौच पर उतर आए। वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी किरनेश जंग पर गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़े के मामले नाहन में दर्ज हो चुके हैं।