पांवटा साहिब में हादसा, 42 वर्षीय बाइक चालक की गई जान
HNN/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-नाहन NH-07 पर भूपपुर के समीप हुए एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी लाडवा (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो पांवटा साहिब के सूरजपुर में एक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र सोमवार देर शाम ड्यूटी से बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। इस बीच भूपपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोग सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर, डीएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।