पांवटा साहिब में 6.086 किलोग्राम चूरापोस्त सहित बाइक चालक गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने चूरापोस्त सहित एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कपिल देव (38) पुत्र स्व. संतराम निवासी गांव शुनोग डाकघर शिवा तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुरुवाला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुवाला के समीप दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक एचपी 17जी-3165 को चैकिंग के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान चालक के पास मौजूद पॉलिथीन के दो लिफाफे से 6.086 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से की गई पूछताछ में पता चला है कि वह ट्रक चालकों को चूरापोस्त की सप्लाई करता था।