Loading...

पांवटा साहिब में SIU की कार्रवाई , 1 किलो चरस के साथ उत्तराखंड निवासी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 29 Nov 2025 Edited 29 Nov 1 min read

पांवटा साहिब पुलिस की SIU टीम ने अंतरराज्यीय सीमांत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो से अधिक चरस सहित दबोच लिया। आरोपी उत्तराखंड के विकासनगर का रहने वाला है और पुलिस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए आगे जांच कर रही है।

पांवटा साहिब

सीमा क्षेत्र में देर रात छापेमारी
सिरमौर पुलिस की Special Investigation Unit (SIU) ने गश्त के दौरान गोजर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश देते हुए एक युवक को पकड़ा, जिसके कब्जे से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की गई।

तस्कर की पहचान और केस दर्ज
गिरफ्तार युवक की पहचान तालिब अंसारी (28), निवासी विकासनगर, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ND&PS Act में मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस
जांच टीम यह पता लगाने में लगी है कि चरस कहां से लाई गई और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान सख्ती से जारी रहेगा और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।