पांव फिसल कर सर्किट हाउस की छत से गिरे एएसआई विनोद भागटा, मौत
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला प्रवास को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे विनोद भागटा
HNN/ सोलन
जिला सोलन पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात विनोद भागटा चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस की छत से पांव फिसल कर नीचे गिर गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला प्रवास को लेकर विनोद भागटा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सोलन पुलिस भी मुस्तैदी से डटी हुई थी। तकरीबन दोपहर के 2:00 बजे विनोद भागटा सुरक्षा का जायजा लेने के लिए सर्किट हाउस की छत पर गए।
इसी दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण वह नीचे गिर गए। छत से नीचे गिरने के कारण एएसआई को सिर पर गंभीर रूप से चोट आई। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घावों का ताव न सहते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं समूचे पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान एएसआई के निधन पर शोक की लहर है। मामले की पुष्टि सोलन पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने की है।