Loading...

पानी की गुणवत्ता जांचने बीआरसी जाहिदा पहुंची बनेठी

Ankita • 15 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जल शक्ति विभाग द्वारा चलाया जा रहा जल स्वच्छता एवं संरक्षण जागरूकता अभियान आज ग्राम पंचायत बनेठी में चलाया गया। जिसमें बीआरसी जाहिदा भी पहुंची। इस दौरान यहां पंचायत प्रधान बीना देवी, गीता राम फिटर उपस्थित रहे। वहीँ बनेठी पंचायत के स्कूल और आगनबाड़ी केंद्रों में जल की गुणवत्ता जांची गई।

इसी के साथ-साथ चाकली पंचायत का भी दौरा किया गया और यहां भी स्कूल व आगनबाड़ी केंद्रों में जल की गुणवत्ता जांची गई। बीआरसी जाहिदा ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रकृति की अमूल्य और अनमोल धरोहर जल का संरक्षण करना चाहिए और जल के महत्त्व को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर काम करना होगा। लोगों को देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान की शुरुआत अपने घर से शुरू करनी होगी। अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की गई।

इस मौके पर पंचायत प्रधान बीना देवी ने जल शक्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और साथ ही विभाग का ध्न्यवाद भी किया।