Loading...

पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत, पीछे छोड़ गई 9 माह का मासूम

SAPNA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन जिले के साथ लगते सलोगड़ा के पास मनसार में एक महिला टैंक में डूब गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि महिला को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला अपने पीछे 9 माह का बच्चा भी छोड़ गई है। महिला टैंक में कैसे डूबी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार 26 साल की रेखा पत्नी पुष्पेंद्र टैंक में डूब गई। परिजनों ने जब महिला को टैंक में डूबा हुआ देखा तो वह उसे पानी से निकालकर उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर पहुंचे, परंतु यहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।