Loading...

पानी को लेकर काला अंब में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Ankita • 16 Jun 2023 • 1 Min Read

हॉस्पिटल में घायलों के इलाज में जुटा अस्पताल प्रबंधन, दोनों पक्षियों के झगड़े को लेकर क्रॉस मामला दर्ज

HNN/ नाहन

कालाअंब के खारी इलाके में जमीनी विवाद और जलशक्ति विभाग की पेयजल पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो जाने का समाचार मिला है।

झगड़े में घायल हुए लोगों का मेडिकल कालेज नाहन में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों में क्रॉस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया था।

बताया जा रहा है को दोनों पक्षों में डंडे और पत्थर चले, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं।
जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में लियाकत अली, सलामुद्दीन, इसरान, अयुब, गुली मोहम्मद, इलियास, जबकि दूसरे गुट में पु

रवान, शमजिदा व जुलिया समेत लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। झगड़े की किस घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने घटनास्थल पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देर शाम तक पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर शुक्रवार देर शाम एसडीएम नाहन रजनेश कुमार व एएसपी सोमदत्त भी पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की कोशिश की। फिलहाल पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई जारी थी।

एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आपस में हुए इस झगड़े में क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है।