पानी को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के देहरा में पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत नंदलू में लड़ाई-झगड़े व मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर थाना में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पानी को लेकर दो पक्षों में उपजा विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरलोक सिंह निवासी नंदलू डाकघर बणे दी हट्टी तहसील देहरा जिला कांगड़ा व इसके बेटे ने ओंकार सिंह निवासी नंदलू व इसकी पत्नी का रास्ता रोककर गाली-गलौच व लड़ाई-झगड़ा किया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ओंकार सिंह, निर्मला देवी, लखबीर सिंह व मीनाक्षी निवासी नंदलू डाकघर बणे दी हट्टी तहसील देहरा जिला कांगड़ा ने रमन, त्रिलोक चंद व जीवन लता निवासी नंदलू का रास्ता रोककर गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा किया तथा जान से मारने की धमकियां दी हैं।
इस संदर्भ में पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में क्रॉस एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
