Loading...

पानी में फंसी विधायक की गाड़ी, दलदल में पैदल उतर कर पार किया खाला

Ankita • 2 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में विधायक सुखराम चौधरी की गाड़ी जम्मू खाला के पानी और दलदल में फंस गई। जिसके चलते विधायक सुखराम चौधरी को भारी दलदल में उतरकर जम्मू खाला पैदल ही पार करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, उनकी गाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरें पांवटा साहिब उपमंडल के किशनपुरा की हैं, जहां जंबूखाला के बीच उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। हालांकि, चालक ने गाड़ी को पार करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे तो विधायक जी को गाड़ी से उतरकर पानी व दलदल के बीच पैदल ही दूसरी तरफ जाना पड़ा। इस दौरान वीडियो बनाते लोग ये कहते सुने गए कि अब 15 दिन के भीतर यहां पुल तैयार हो जाएगा।

उधर, लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के सहायक अभियंता दलीप कपूर ने बताया कि जंबूखाले वाले हिस्से पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सड़क का कार्य शुरू हो चुका है। जंबूखाला में छोटे पुल का निर्माण किया जाना है। इसकी निशानदेही को लेकर राजस्व विभाग को अवगत कराया गया है। अभी बारिश के इस कार्य में दिक्कत आ रही है. निशानदेही के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।